Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन)की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित की गयी नक्सल समन्वय गोष्ठी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन)की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित की गयी नक्सल समन्वय गोष्ठी।

नक्सल प्रभावी क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने हेतु दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।
आपस में समन्वय स्थापित कर नियमित काम्बिंग/एरिया डामिनेशन करने हेतु दिये गये दिशा- निर्देश।
सोनभद्र(विनोद मिश्र)
आज बुधवार को पुलिस लाइन चुर्क सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन सदर) विजय शंकर मिश्र की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में नक्सली संचरण के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने व आपस में लगातार समन्वय स्थापित कर नियमित काम्बिंग करने तथा काम्बिंग के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को समस्य़ाओं को सुनने व उनका हरसम्भव निराकरण कराये जाने व स्थानीय लोगों के साथ वार्ता कर उन्हे मुख्य धारा में रहकर किसी के बहकावे मे न आने व संदिग्ध गतिविधि होने पर उसकी जानकारी स्थानीय पुलिस व प्रशासन को देने के बारे में जागरुक करने के सम्बन्ध में चर्चा की गयी ।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी सहदेव कुमार मिश्र, DPRO , उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज रमेश कुमार, सहायक सेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी , उप सोनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी , क्षेत्राधिकारी घोरावल संजीव कटियार, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 चारू द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी लाइन अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी दुद्धी आशीष मिश्र तथा जनपद के समस्त नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir