Friday, August 21, 2026

अपहरण कर मासूम को सूखे कुएं में फेंका, ग्रामीणों ने बचाई जान


वारानसी चौबेपुर:
क्षेत्र के ग्राम सभा कौवापुर में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां बसंत पब्लिक स्कूल की एलकेजी की छह वर्षीय छात्रा का अपहरण कर उसे 70 फीट गहरे सूखे कुएं में फेंक दिया गया। गनीमत रही कि ग्रामीणों की सतर्कता से बच्ची की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार, कौवापुर निवासी इमरान की पुत्री एकरा (6) सुबह करीब 7 बजे स्कूल गई थी। छुट्टी के बाद वह पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान साइकिल सवार पतालू उर्फ ताज मोहम्मद उसे बहला-फुसलाकर अपनी साइकिल पर बैठाकर फरार हो गया। आरोप है कि वह बच्ची को छित्तमपुर स्थित डीहबाबा मंदिर के पास ले गया और वहां एक सूखे कुएं में धक्का दे दिया।
कुआं करीब 70 फीट गहरा बताया जा रहा है। कुएं में गिरने के बाद बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। घायल अवस्था में बच्ची को तत्काल निलांश अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर में करीब तीन इंच गहरा घाव होने का उपचार किया गया। प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उसे घर ले गए।
घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी, थानाध्यक्ष चौबेपुर समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने बच्ची के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir