Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

असलहे के शौकीन,भौकाल के शौकीन फोटो वीडियो के शौकीन समाज के दो दहशत गर्द हुवे गिरफ्तार

खबर जनपद चन्दौली से

धानापुर पुलिस टीम द्वारा अवैध असलहे व कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली द्वारा अपराध व

अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक सदर (IPS) व रघुराज क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धानापुर शरद गुप्ता की टीम के उप निरीक्षक सूरज सिंह द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर कुसुम्ही नहर पुलिया के पास खडे दो व्यक्तियो को समय 11:30 बजे हिरासत में लेकर तलाशी के दौरान दो तमंचा व दो जिंदा कारतूस 312 बोर बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

1. अनिल कुमार पुत्र कन्हैया बिन्द निवासी ग्राम कुसुम्ही थाना धानापुर जनपद चन्दौली

2. अमन यादव पुत्र मनोज यादव निवासी उमरहा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी के रूप में हुयी।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग इसे शौकिया तौर पर रखते हैं और तमंचे के साथ फोटो वीडियो भी बनाते है और लोगों को दिखाकर भौकाल बनाते हैं, जिससे लोगों में हमारी धौंस बनी रहे।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. अमन यादव पुत्र मनोज यादव निवासी उमरहा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी,

2. अनिल कुमार पुत्र कन्हैया बिन्द निवासी ग्राम कुसुम्ही थाना धानापुर जनपद चन्दौली।

बरामदगी

दो अवैध देशी तमंचा 312 बोर

दो अवैध जिन्दा कारतूस

पंजीकृत अभियोग

मु.अ.सं. 80/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना धानापुर.

पुलिस टीम

शरद गुप्ता प्रभारी निरीक्षक थाना धानापुर

चौकी प्रभारी भदाहूं उपनिरीक्षक सूरज सिंह

उप निरीक्षक आफताब आलम

हेड कांस्टेबल चन्दन

कांस्टेबल अभिषेक दूबे के द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir