Saturday, September 5, 2026

आइडियल वूमेन वेलफेयर सोसाइटी की बहनों ने सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए भेजी 300 हाथों से बनी राखियां

आइडियल वूमेन वेलफेयर सोसाइटी की बहनों ने सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए भेजी 300 हाथों से बनी राखियां

वाराणसी। रक्षा बंधन के पावन पर्व पर आइडियल वूमेन वेलफेयर सोसाइटी ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अनूठी पहल की। संस्था में हुनर सीख रही बहनों ने अपने हाथों से 300 रंग-बिरंगी राखियां रक्षा चावल रुद्राक्ष सितारा मोती से बनाकर सीमा पर देश की रक्षा में तैनात सैनिक भाइयों के लिए भेजी।

 

संस्था की छात्राओं गुंजन सोनकर, आर्निका, बबली, सविता और साधना ने बताया कि ये राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि हम बहनों की दुआएं हैं। हम सभी सैनिकों को अपना बड़ा भाई मानती हैं। हमने बड़ी मेहनत और प्यार से ये राखियां बनाई हैं, ताकि सीमा पर तैनात जवानों को परिवार की कमी महसूस न हो।

 

वहीं संस्था के सहयोगी और झारखंड, गोड्डा के सिपाही पवन जयसवाल जी को भी बहनों ने राखी भेजकर उनकी सलामती की कामना की।

 

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष बीना सिंह ने कहा कि जो वीर जवान दिन-रात हमारी रक्षा करते हैं, उनके लिए यह एक छोटा सा सम्मान है। संस्था सभी सैनिक भाइयों के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करती है।

 

संस्था की अन्य शाखाओं ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अहरौरा ब्रांच से प्रोफेसर रीना शर्मा जी ने स्व. डॉ. कुबेर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भाई पुर कला, मिर्जापुर की छात्राओं से राखी बनवाकर सराहनीय कार्य किया। वहीं इमिलिया चट्टी ब्रांच से आकांक्षा जी ने ग्राम जमुहार की छात्राओं से राखी बनवाकर भेजी।

 

इस अवसर पर शिल्पी गुप्ता और बीना सिंह उपस्थित रहीं।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir