Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

आपका चेयरमैन आपके द्वार” अभियान के तहत वार्ड नंबर 7 में पहुंचे अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, विकास कार्यों का किया निरीक्षण

आपका चेयरमैन आपके द्वार” अभियान के तहत वार्ड नंबर 7 में पहुंचे अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, विकास कार्यों का किया निरीक्षण

 

चकिया। नगर पंचायत चकिया के अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने “आपका चेयरमैन आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत वार्ड संख्या-7 का भ्रमण कर वार्डवासियों से सीधा संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान का भरोसा दिलाया।

 

भ्रमण के दौरान अध्यक्ष ने वार्ड में संचालित इंटरलॉकिंग मार्ग, ह्यूम पाइप एवं सी.सी. सड़क निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

 

अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि “आपका चेयरमैन आपके द्वार” अभियान के माध्यम से प्रत्येक वार्ड में पहुंचकर जनता से सीधे संवाद किया जा रहा है, ताकि उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा सके और विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का भी लगातार निरीक्षण होता रहे।

 

इस अवसर पर वार्ड सभासद उमेश चौहान, अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू माली , भाजपा नेता शुभम मोदनवाल,संजय चौहान सहित वार्ड के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir