Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

आपातकालीन सेवा का अभाव, ग्रामीणों में रोष

  1. आपातकालीन सेवा का अभाव, ग्रामीणों में रोष

रावर्ट्सगंज (सोनभद्र)

कोतवाली थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर मधुपुर बाजार में स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 20 किलोमीटर के इर्द-गिर्द में एकलौता अस्पताल स्थित है। जहां सालों से मधुपुर अस्पताल विवाद व राजनीति का केंद्र बना हुआ था। अस्पताल पर उन्ही मरीजों का इलाज हो पा रहा था जिनके पास पैसा हुआ करता था। दवाएं बाहर से लिखी जाती थी। उच्चाधिकारी शिकायत सुनने को तैयार नहीं थे। कारण सत्ता पक्ष के नेताओं के दबाव में क्षेत्र के मरीजों को जिला मुख्यालय या वाराणसी जाना पड़ता था। डॉक्टरों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो पाता था। इससे आजिज आकर प्रतिपक्ष के नेताओं ने शासन स्तर पर शिकायत किया। जिससे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नेम सिंह हटना पड़ा था।

जिसका खामियाजा क्षेत्र आज भी भुगत रहा है। हालांकि नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर एस ठाकुर द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने का लगातार दावा किया जा रहा है। परंतु क्षेत्र के लोग आज भी स्वास्थ्य सेवाओं से संतुष्ट नहीं है। आज के ताजा घटना पर प्रकाश डाला जाय तो मधुपुर बाजार के निकट ओवरब्रिज पर एक 60 वर्षीय वृद्ध अपने स्कूटी से अपने गांव बट्ट से मधुपुर बाजार की तरफ आ रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक चारपहिया वाहन के द्वारा साइड मारने से वृद्ध व्यक्ति स्कूटी समेत गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उनको उठाकर निकट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

घटना शायं 4:00 बजे की है। जब लोग अस्पताल पर पहुचे तो वँहा आपातकालीन कोई चिकित्सक उपलब्ध नही थे। कुछ देर के बाद एक फार्मासिस्ट आये परिजनों और लोगों के द्वारा काफी शोर शराबे के बाद लगभग 4:50 पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आर एन सिंह का आगमन हुआ। घायल व्यक्ति की गम्भीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिकता उपचार करने में लग गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल वृद्ध व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्बुलेंस द्वारा बी एच यू ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। घायल व्यक्ति की पहचान बट्ट निवासी अर्जुन सिंह के रूप में किया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर कोई चिकित्सक उपलब्ध नहीं थे। घंटे भर प्रतीक्षा के बाद डॉक्टर उपलब्ध हो पाए। वही प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि आरोप निराधार है। मैं 24 घंटे अस्पताल पर ही रहता हूं। अभी हमारी नई  नियुक्ति हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मैं 10 मिनट के अंदर ही अस्पताल पर पहुंचकर इलाज शुरू कर दिया था।

Up 18 news report by Anand Prakash Tiwari ✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir