Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत बाइक रैली जागरूकता अभियान

आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत बाइक रैली जागरूकता अभियान |

सोनभद्र,
देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के पूर्व आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम सम्पूर्ण देश में मनाया जा रहा है। उसी के क्रम मे आज सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित सीएससी ई- गवर्नेंस सर्विसेज इण्डिया लिमिटेड द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटरों द्वारा आज दूसरे दिन के कार्यक्रम अन्तर्गत प्रदेश समेत जनपद सोनभद्र मे आयुष्मान भारत योजना अन्तर्गत एक जागरूकता बाईक रैली तथा सभी विकास खण्डों में आयुष्मान भारत का कार्ड नामांकन हेतु कैंप का आयोजन किया गया।

जिला मुख्यालय से मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया जो कि ग्रामीण स्तर पर आम जनमानस को आयुष्मान भारत योजना के विषय में जागरूक किया जाएगा ।

जिला प्रबंधक सीएससी के आशीष पांडेय ने बताया कि बाइक रैली के आयोजन से ग्रामीण जनमानस में जागरूकता लाने का प्रयास किया जाएगा तथा प्रत्येक विकास खण्डों में आयुष्मान भारत कार्ड बनाने हेतु कैंप का आयोजन करते हुए ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में सभी ब्लॉक में कैम्प का आयोजन किया गया तथा पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड योजना हेतु नामांकन किया गया।
साथ ही आयुष्मान नोडल डा0 सुमन ने आम जनमानस से आयुष्मान भारत योजना की लाभ प्राप्त करने हेतु नजदीकी सीएससी केंद्रों पर जा कर आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु अपील की।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir