Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

इलिया पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़, अहरौरा से बिहार लेकरा जा रहे थे जानवर, मुठभेड़ में एक तस्कर घायल और दूसरा फरार

इलिया पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़, अहरौरा से बिहार लेकरा जा रहे थे जानवर, मुठभेड़ में एक तस्कर घायल और दूसरा फरार

 

*घायल सोनू अंसारी को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए चकिया अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया*।

 

*इलिया थाना पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान की बड़ी कार्रवाई*

 

तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई

 

मुठभेड़ में सोनू अंसारी बाएं पैर में लगी गोली

 

छोट्टू यादव अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

 

चंदौली जिला के इलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान गोतस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बोलेरो पिकअप (संख्या UP64BT 4656) से अहरौरा से बिहार की ओर आठ गोवंश ले जाए जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खझरा पहाड़ी के पास नाकेबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस के रुकने के इशारे पर तस्करों ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक तस्कर सोनू अंसारी पुत्र स्व. तस्लीम अंसारी निवासी अहरौरा, मिर्जापुर के बाएं पैर में गोली लग गई। उसका साथी छोट्टू यादव अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir