Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

एकता एवं एकीकरण के अग्रदूत थे सरदार पटेल- शुशील सिंह तोयज

एकता एवं एकीकरण के अग्रदूत थे सरदार पटेल- शुशील सिंह तोयज

 

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया

 

राजातालाब।भैरवतालाब स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय भैरव तालाब में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस ‘ के रूप में मनाई गई ।कार्यक्रम के प्रारंभ में एकता दिवस परेड को महाविद्यालय के प्रबंधक तोयज कुमार सिंह एवं प्राचार्य प्रोफेसर आशुतोष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गयी।कार्यक्रम में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व कृतित्व एवं जीवन दर्शन पर आयोजित एक विस्तृत संगोष्ठी में प्रबंधक तोयज कुमार सिंह ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एकता एवं एकीकरण के अग्रदूत थे।प्राचार्य प्रोफेसर आशुतोष कुमार ने कहा कि आज भी भारतीय राजनीति एवं भारतीय समाज में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे व्यक्तित्व की आवश्यकता है । कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर रणधीर सिंह,संचालन डॉक्टर सरिता राय एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर कृपाशंकर पाठक ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रोफेसर सुमन लता देवी ,प्रोफेसर बृजेश जायसवाल, प्रोफेसर नरेंद्र नारायण राय, डॉक्टर सुप्रिया राय , डॉक्टर सुशील कुमार दुबे, डॉक्टर अखिलेश मिश्रा, डॉक्टर धर्मेंद्र ,डॉक्टर मनोज यादव, डॉक्टर सुनील, डॉक्टर अमरेश सिंह ,विनय सिंह, डॉ रवि ,डॉक्टर जितेंद्र ,डॉक्टर हेमंत सिंह, डॉक्टर शशि कला पाठक, दो अखिलेश्वर, डॉ मनोज श्रीवास्तव,डॉ दीपक कुमार ,डॉक्टर प्रमोद वर्मा, तथा अन्य प्राध्यापक,कर्मचारी तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir