Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

कलयुगी पुत्र ने मामूली विवाद में अपनी मां को लाठी डंडे से पीटकर किया घायल,हालत गंभीर

कलयुगी पुत्र ने मामूली विवाद में अपनी मां को लाठी डंडे से पीटकर किया घायल,हालत गंभीर

सोनभद्र(विनोद मिश्र)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपाचुआ गांव में सोमवार को बकरी को लेकर हुए विवाद में एक कलयुगी पुत्र ने अपने माँ को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार कुसुमन्द्री देवी पत्नी स्व.अयोध्या प्रसाद गुप्ता (55) निवासी सुपाचुआ अपने दो बेटों में बड़े बेटे के साथ रहती है।घटना सोमवार को सांय लगभग 7 बजे की है।उसका छोटा लड़का जितनाथ गुप्ता अपने बड़े भाई के बकरी को मार दिया।इसी बात को लेकर मा से हुए विवाद में छोटे लड़के ने कुसुमन्द्री देवी को लाठी से पीटकर घायल कर दिया।बीच बचाव में सरिता देवी पत्नी शीतल गुप्ता (22) भी घायल हो गयी।तत्काल दोनों को म्योरपुर सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुसुमन्द्री देवी को चिकित्सको द्वारा जिला अस्पताल हेतु रिफर कर दिया गया।कुसुमन्द्री देवी के दोनों हाथ टूट गए है ।घटना के बाद 112 पर सूचना दी गयी।लेकिन पुलिस के पहुँचने से पहले ही जितनाथ फरार हो गया था।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir