कल वाराणसी में VVIP डायवर्जन: CM योगी और रेलमंत्री के दौरे पर 20 रूटों पर ऑटो, ई-रिक्शा और बड़े वाहन तीन घंटे पहले से बंद
वाराणसी। दिनांक 31.10.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश एवं रेलमंत्री, भारत सरकार के आगमन, भ्रमण एवं प्रस्थान के दृष्टिगत वाराणसी कमिश्नरेट यातायात पुलिस ने यातायात रोक एवं डायवर्जन की एडवाइजरी जारी की है। वीवीआईपी के आगमन से 03 घंटे पूर्व से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिबंध लागू रहेगा।
यातायात पुलिस के अनुसार –
1. *कचहरी से पुलिस लाइन से चौकाघाट* तक ऑटो व ई-रिक्शा प्रतिबंधित।
2. *लकड़ीमंडी, चौकाघाट से लहुराबीर से मैदागिन से विश्वेश्वरगंज* तक ऑटो व ई-रिक्शा बंद।
3. *अंबेडकर चौराहा, जेपी मेहता, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कॉलेज, गिलट बाजार* तक ऑटो/ई-रिक्शा बंद।
4. *कैंट रेलवे स्टेशन से BHU वाया लहरतारा, भिखारीपुर* जाने वाले ऑटो सिगरा-रथयात्रा रूट से जाएंगे।
5. *राजघाट पुल, सूजाबाद* की तरफ से मालवाहक वाहन बंद रहेंगे।
6. *बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहा* से भारी वाहनों को बाबतपुर एयरपोर्ट/हरहुआ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, बड़ागांव की तरफ डायवर्ट।
7. *हरहुआ ओवरब्रिज* से बाबतपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसें हरहुआ ओवरब्रिज के ऊपर नहीं जाएंगी, हरहुआ रिंग रोड चौराहा की तरफ डायवर्ट।
8. *जनपद जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़* से आने वाली बसें हरहुआ रिंग रोड अण्डरपास चौराहा तक आएंगी, वहां से परमपुर की तरफ डायवर्ट, थाना लोहता होते हुए चांदपुर चौराहा तक आएंगी।
9. *जनपद प्रयागराज, मिर्जापुर* से आने वाली बसें मुड़ैला तिराहा तक ही आएंगी, वापस कर दी जाएंगी।
10. *अखरी अण्डरपास* की तरफ से आने वाली बसें तिखरापुर तिराहा की तरफ नहीं जाएंगी, मोहनसराय/डाफी की तरफ डायवर्ट।
11. *नरिया तिराहा* से किसी भी वाहन को भिखारीपुर तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, करौंदी की तरफ डायवर्ट होकर चितईपुर होकर जाएंगे।
12. *भिखारीपुर तिराहा* से वाहनों को मण्डुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, सुंदरपुर-चांदपुर की तरफ डायवर्ट।
13. *लहरतारा चौराहा* से मण्डुवाडीह/कैंट स्टेशन की तरफ वाहन नहीं जाएंगे, इंग्लिशियालाइन की तरफ डायवर्ट।
14. *रथयात्रा चौराहा* से महमूरगंज तिराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे, सिगरा की तरफ डायवर्ट।
15. *आकाशवाणी तिराहा* से महमूरगंज की तरफ वाहन नहीं, सिगरा की तरफ डायवर्ट।
16. *महमूरगंज ओवरब्रिज* से मण्डुवाडीह चौराहा की तरफ वाहन नहीं, महमूरगंज तिराहा की तरफ डायवर्ट।
17. *महमूरगंज तिराहा* से रथयात्रा स्कूल, लहरतारा की तरफ वाहन नहीं, आकाशवाणी/ककरमत्ता ओवरब्रिज की तरफ डायवर्ट।
18. *अमर उजाला तिराहा* से लहुराबीर, मैदागिन की तरफ जाने वाले चार पहिया, टेम्पो ट्रेवलर, रोडवेज बसों को लकड़ीमंडी की तरफ डायवर्ट, जो गोगड्डा होकर जाएंगे।
19. *मैदागिन से गोदौलिया* के बीच समस्त वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित।
20. *विश्वेश्वरगंज तिराहा* से चार पहिया वाहनों को मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, गोगड्डा की तरफ डायवर्ट।
यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने आम जनता से अपील की है कि प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और अत्यंत आवश्यकता पर ही अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
*हेल्पलाइन – ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 7839856994, ट्रैफिक हेल्पलाइन: 7317202020*



