Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

काशी के सनातनी ने पूर्ण की 3500 किमी नर्मदा परिक्रमा, हुआ भव्य स्वागत

काशी के सनातनी ने पूर्ण की 3500 किमी नर्मदा परिक्रमा, हुआ भव्य स्वागत

रोहनिया।आस्था और सनातन धर्म की मिसाल पेश करते हुए काशी के शाहंशाहपुर निवासी अवधेश मिश्रा जी महाराज ने 3500 किलोमीटर लंबी नर्मदा परिक्रमा यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की। साढ़े तीन महीने की इस धार्मिक यात्रा के बाद काशी लौटने पर कंदवा-कंचनपुर में उनका भव्य अभिनंदन किया गया।अवधेश मिश्रा ने अपने चार सहयोगियों के साथ 8 अप्रैल को परिक्रमा शुरू की थी। उन्होंने यह यात्रा घर-परिवार, गांव और राष्ट्र की सुख-समृद्धि के लिए की।सकुशल आगमन पर पंडित रामाश्रय शुक्ला, हरिप्रसाद सिंह और नील रतन मिश्रा ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में प्रणय कुमार सिंह, राधा सिंह, संजय पांडेय, सुधा पांडेय, विजई मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, भोला केसरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।अवधेश मिश्रा ने कहा कि यात्रा से मिली प्रेरणा से अब वह गंगा निर्मलीकरण के लिए सामूहिक प्रयास करेंगे और समाज से नदियों को स्वच्छ रखने की अपील की।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir