Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

काशी तमिल संगमम’ के तहत तमिलनाडु के प्रतिनिधियों ने हनुमान घाट पर नमामि गंगे टीम के साथ मां गंगा की आरती

” ‘काशी तमिल संगमम’ के तहत तमिलनाडु के प्रतिनिधियों ने हनुमान घाट पर नमामि गंगे टीम के साथ मां गंगा की आरती

उतारकर भारत की सुख-समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद ”

 

” काशी तमिल सांझा संस्कृति की प्रगाढ़ता के लिए मां गंगा का पूजन कर उतारी आरती ”

 

काशी तमिल संगमम’ में भाग लेने के लिए आये तमिलनाडु के प्रतिनिधियोें ने रविवार को नमामि गंगे टीम के साथ हनुमान घाट पर मां गंगा की आरती उतारी । भगवान आदि विश्वेश्वर और मां गंगा से भारत की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा । काशी तमिल सांझा संस्कृति की प्रगाढ़ता के लिए तमिलनाडु से आए प्रतिनिधियों ने हनुमान घाट पर गंगा स्नान के पश्चात मां गंगा का पूजन किया। आरोग्य भारत की कामना से द्वादश ज्योतिर्लिंग एवं गंगाष्टकम का सामूहिक रूप से पाठ किया गया। राष्ट्रध्वज हाथों में लेकर सभी ने गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि काशी और तमिलनाडु दोनों शिवमय हैं । काशी से तमिलनाडु तक, विश्वेश्वर और रामेश्वर की कृपा-दृष्टि समान रूप से है। सर्वत्र राम हैं, सर्वत्र महादेव हैं । काशी और तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत साझी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अतुलनीय प्रयास से तमिल संगमम भाषा भेद मिटाने की ऊर्जा देगा । आयोजन में प्रमुख रूप से काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, विकास तिवारी, बालाजी, रामेश्वरम, वेंकटेश स्वामी व तमिलनाडु से काशी – तमिल संगमम के लिए पधारे छात्र एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir