Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

किक बॉक्सिंग पदक विजेता खिलाड़ी पूजा का अध्यापकों ने किया भब्य स्वागत

किक बॉक्सिंग पदक विजेता खिलाड़ी पूजा का अध्यापकों ने किया भब्य स्वागत

 

पी एस पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा रह चुकी है पूजा पटेल

 

राजातालाब। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के मेहंदीगंज स्थित पी एस पब्लिक स्कूल में मंगलवार को चेयरमैन अमरनाथ पटेल की देखरेख में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान डायरेक्टर दिनेश पटेल ने थाईलैंड में आयोजित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 50 किलो भार में किक बॉक्सिंग में रजत पदक विजेता खिलाड़ी पूजा पटेल को माला पहनकर एवं अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर भब्य स्वागत कर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया। डायरेक्टर दिनेश पटेल ने बताया कि पूजा पटेल हमारे इस विद्यालय की पूर्व छात्रा भी रह चुकी है। इन्होंने क्षेत्र के साथ-साथ हमारे विद्यालय का भी नाम रोशन किया है। जिसको लेकर हमारे स्कूल के सभी अध्यापक वी अध्यापिकाएं गर्वान्वित है। चेयरमैन अमरनाथ पटेल ने बताया कि पूजा पटेल ने थाईलैंड में 7 से 12 अप्रैल तक आयोजित किंग बॉक्सिंग वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उनके कोच गोपाल बहादुर शाही का भी स्वागत किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रबंधक उत्तम पटेल, प्रिंसिपल कल्पना शर्मा रेखा पटेल, प्रियांशी श्रीवास्तव, अमृता जोशी, वंदना ,अर्चना, आकांक्षा, दिनेश ,आकाश, संदेश शुभम, अजीत आदि अध्यापक गण उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir