Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

किसान अपने तहसील के किसी भी धान क्रय केंद्र पर अपना धान बेच सकते है-जिलाधिकारी

किसान अपने तहसील के किसी भी धान क्रय केंद्र पर अपना धान बेच सकते है-जिलाधिकारी

ब्यूरो- नीरज कुमार जौनपुर

जौनपुर।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा धान क्रय के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की गयी और निर्देशित किया कि सभी धान क्रय केंद्रों पर धान क्रय करने का कार्य शुरू कर लिया जाये। बोरा, रजिस्टर,
काटे सहित अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कर ली जाए। यदि अभी कुछ क्रय केन्द्र खुलने से बाकी हो,तो तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए क्रय केन्द्र खालने की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि किसान अपने तहसील के किसी भी धान क्रय केंद्र पर अपना दान बेच सकते है।

प्रत्येक केंद्र के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए। बैठक में विस्तार से केंद्रों पर धान के भंडारण क्षमता सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान क्रय कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। उन्हाने कहा कि प्रतिदिन धान क्रय खरीद की रिर्पोट प्रस्तुत की जाये।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir