Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

कृषि योजनाओं की प्रगति पर सीडीओ की सख्ती, अफसरों को दिए निर्देश

 

वाराणसी चिरईगाँव ।मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हिमांशु नागपाल ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में चल रही प्रमुख कृषि योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में पीएम किसान संतृप्तिकरण अभियान, डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संतृप्तिकरण अभियान में सक्रिय हो अधिकारी

उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने जानकारी दी कि पीएम किसान योजना के संतृप्तिकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सीडीओ ने निर्देश दिया है कि सभी उपजिलाधिकारी तहसील स्तर पर बीडीओ, ग्राम प्रधान, कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी, जन सेवा केंद्र प्रभारी और डाक विभाग के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक करें। इससे 7 मई से चल रहे अभियान की जमीनी हकीकत जानी जा सकेगी।

आंकड़ों की प्रगति पर जताई चिंता

सीडीओ ने बताया कि वर्तमान में जिले में 39,731 भूमि अंकन, 16,072 ई-केवाईसी और 17,427 एनपीसीआई लिंकिंग के मामले लंबित हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

डिजिटल क्रॉप सर्वे की गति बढ़े

बीते 5 मई से जिले में ज़ायद फसलों का डिजिटल क्रॉप सर्वे प्रारंभ हो चुका है। सीडीओ ने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया कि लेखपालों और कृषि विभाग के कर्मचारियों को समय से ग्राम पंचायतें आवंटित कर दी जाएं, जिससे सर्वेक्षण का कार्य तय समय पर पूर्ण हो

फार्मर रजिस्ट्री में लाएं पारदर्शिता

फार्मर रजिस्ट्री को लेकर सीडीओ ने निर्देशित किया कि जिन किसानों की रजिस्ट्री अभी नहीं हुई है, उन्हें चिन्हित कर कैंप या जन सेवा केंद्रों के माध्यम से पंजीकरण कराया जाए। जिन किसानों की रजिस्ट्री जन सेवा केंद्रों पर हो चुकी है लेकिन सत्यापन लंबित है, उनका सत्यापन लेखपाल स्तर से जल्द पूरा किया जाए।

बैठक में कृषि, पंचायत राज, राजस्व, भूमि संरक्षण, इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir