Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

केन्द्रीय विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह सम्पन्न।

केन्द्रीय विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह सम्पन्न।

 

 

चन्दौली ब्यूरो/डीडीयू नगर, केंद्रीय विद्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में हिंदी पखवाड़ा बड़े हर्षोल्लास तथा जोशो खरोश के साथ मनाया गया। हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह मनाया गया। इस महोत्सव के प्रमुख विद्यालय के प्राचार्य कौशल कुमार भारती रहे। कार्यक्रम प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ- साथ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण प्रमुख अतिथि एवं राजभाषा के सदस्यों और मंच पर विराजमान शिक्षक साथियों के द्वारा संपन्न किया गया। प्रमुख अतिथि प्राचार्य महोदय को विद्यालय के शिक्षक मनीष कुमार पांडेय ने पुष्पगुच्छ प्रदान करके स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन बृजभान पुस्तकालय अध्यक्ष ने किया। मनीष कुमार पांडेय जी ने स्वागत भाषण दिया तथा राजभाषा हिंदी पर अपने विचार भी प्रस्तुत किए। विद्यालय की छात्रा शिवांगी XID ने राजभाषा हिंदी पर भाषण दिया। अभिनव कक्षा 3 E नें स्वरचित कविता सुना कर मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्य कौशल कुमार भारती ने हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। राजभाषा पखवाड़ा में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस कार्य के लिए प्राचार्य ने उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की। प्राचार्य के द्वारा राजभाषा के प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं को पुरस्कृत भी किया । पुरस्कार वितरण में विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को ज्ञानवर्धक और उपयोगी पुस्तकें दी गई। प्राचार्य ने कहा कि केवल हिंदी पखवाड़ा के प्रति अपनी रुचि न दिखाकर बल्कि जीवन में हर कार्य करें तथा हिंदी का सम्मान करें। कार्यक्रम के अंत में शिक्षक बी.के.सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम संपन्न हुआ।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir