Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

खनन माफियाओं के खिलाफ वन विभाग हुआ सख्त,अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को किया सीज*

*खनन माफियाओं के खिलाफ वन विभाग हुआ सख्त,अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को किया सीज*

#पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्यवाई#

बीजपुर/सोनभद्र। वन विभाग रेंज जरहां क्षेत्र के अंतर्गत अवैध खनन व परिवहन की सूचना पर शनिवार की देर शाम व रात्रि में वन क्षेत्राधिकारी जरहां मो.जहीर मिर्जा के नेतृत्व में गठित वन विभाग व स्थानीय बीजपुर थाने की पुलिस टीम ने अलग अलग स्थानों पर छापेमारी करके अवैध बोल्डर व बालू लदे दो ट्रैक्टर को सीज कर दिया।अवैध खनन पर लगाम लगाने हेतु पुलिस प्रशासन व वन विभाग की इस कार्यवाई से खनन माफियाओं में हड़कम्प मच गया है।
बता दें कि विगत कई दिनों से वन रेंज क्षेत्र जरहां के अंतर्गत स्थानीय नदियों से खनन माफियाओं द्वारा अवैध रूप से बालू/बोल्डर खनन की शिकायत मिल रही थी।दबी जुबान से आस पास के ग्रामीणों द्वारा इस कार्य मे कुछ वन कर्मियों समेत कुछ सफेदपोशों के भी संलिप्त होने की बात कही जा रही थी। जिसकी सूचना मिलने पर वन क्षेत्रधिकारी जरहां मो.जहीर मिर्जा ने खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए टीम का गठन करके जगह जगह रात्रि के समय छापेमारी शुरू कर दिया जिसके क्रम में शनिवार की रात लगभग 2 बजे अवैध बालू का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को पीछा करके डोड़हर मोड़ पर पकड़ लिया।तथा उप निरीक्षक थाना बीजपुर बृजेश पांडेय व वन दरोगा नूर आलम के नेतृत्व में पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने डोड़हर से ही अवैध बोल्डर लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। प्रशासन द्वारा दोनों ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर वन अधिनियम के तहत कार्यवाई करते हुए सीज कर दिया गया ।वन विभाग की इस कार्यवाई से अवैध खनन व परिवहन में लिप्त माफियाओं में हड़कंप मच गया है।अब देखना यह है कि यह कार्यवाई महज दिखावे के लिए हुई है या आगे भी जारी रहेगी।
इस संबंध में जब क्षेत्रीय वनाधिकारी जरहां मो.जहीर मिर्जा से बात की गई तो उन्होंने कि विगत एक-दो दिनों से अवैध खनन और परिवहन की सूचना प्राप्त हो रही थी जिसमें कुछ बन कर्मियों के शामिल होने की भी बात कही जा रही थी जिस पर टीम गठित करके लगातार कार्यवाही की जा रही है खनन माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह कितनी ही पहुंच वाले क्यों न हो और इस बात की भी जांच करवाई जा रही है कि अगर इस कार्य में कोई भी वन विभाग का कर्मचारी संदिग्ध पाया दोषियों पर कड़ी से कड़ी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।छापेमारी की कार्यवाई में वन दरोगा नूर आलम,वन रक्षक अगस्तमुनि तिवारी,राजेन्द्र प्रसाद, वीरेंद्र कुमार चौबे,उप निरीक्षक थाना बीजपुर बृजेश कुमार पाण्डेय समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir