Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

खेलोत्सव” में चमकी प्रतिभाएं

प्रेस विज्ञप्ति

 

” खेलोत्सव” में चमकी प्रतिभाएं

 

येलो हाउस बना चैंपियन

 

वाराणसी। महात्मा मेमोरियल एकेडमी व महात्मा मेमोरियल इंटर कॉलेज बृज इनक्लेव सुंदरपुर में छः दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता “खेलोत्सव” का मुख्य आकर्षण खो- खो, कबड्डी, वालीबाल, बैडमिंटन, ऊंची कूद, लंबी कूद, म्यूजिकल चेयर, बैलून रेस रही। प्रतियोगिता को कुल चार भागों में बांटा गया जिनमें ग्रीन हाउस, येलो हाउस, रेड हाउस, व्हाइट हाउस रहा लगभग 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेलोत्सव का चैंपियन प्रथम स्थान पर येलो हाउस, द्वितीय स्थान पर ग्रीन हाउस तथा तृतीय स्थान पर रेड हाउस रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि शिक्षाविद् राजेश कुमार पाठक और विशिष्ठ अतिथि डॉ बालरूप यादव (सहायक प्रोफेसर, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ) ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर मुख्य अतिथि शिक्षाविद् एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि आज के बच्चे इस देश की नींव है उन्हें अच्छी शिक्षा व संस्कार से मजबूत किया जा सकता हैं। कार्यक्रम का संचालन मनीष सिंह ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन धर्मेंद्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नीतू सिंह, प्रीति राय, सरिता सिंह, रितु सिंह, सोमेश दुबे, एस. पी. मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

निवेदक

राजेश कुमार पाठक

प्रधानाचार्य

महात्मा मेमोरियल एकेडमी

मो.- 9415996645

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir