Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

खेल हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है।_आदित्य आनन्द

खेल हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है।_आदित्य आनन्द

 

 

चन्दौली ब्यूरो/ डीडीयू नगर केंद्रीय विद्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता 2022 (बालिका वर्ग) का प्रारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि आदित्य कुमार आनंद वरीय मंडल वित्त प्रबंधक एवं नामित अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रेलवे इंटर कॉलेज के प्राचार्य अमरेंद्र सिंह रहे। खो-खो वॉलीबॉल जूडो और क्रिकेट इन खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभाग करने हेतु गोरखपुर, मनकापुर, मऊ, देवरिया, प्रयागराज, रिहंद नगर, शक्ति नगर इत्यादि केंद्रीय विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही है। कुल लगभग 320 प्रतिभागी बालिकाएं इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि आनंद ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हमारे यही बच्चे यहां से खेल कर आने वाले भविष्य में कभी ओलंपिक के मेडल लेकर आते हैं कभी वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतते हैं। आज के यह बच्चे निश्चय ही खेल के क्षेत्र में हमारे देश के भविष्य हैं। प्राचार्य के.के. भारती ने सभी अतिथियों और विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्होंने कहा केंद्रीय विद्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर आपके सेवा और सुरक्षा में निरंतर तत्पर है। हम इस तरह का माहौल पैदा करते हैं जिसमें हमारे नौनिहाल अपने भविष्य को खेल क्षेत्र में भी बना सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के मीडिया प्रभारी, एवं संयोजक मनीष पांडेय ने किया।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम का प्रबंधन चंद्रशेखर मौर्य द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन विनोद कुमार सिंह ने किया।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के खेल शिक्षक आनंद कुमार दूसरे विद्यालय से प्रतिनियुक्त इंद्र भूषण सिन्हा के साथ-साथ नितिन शुक्ला,विकास यादव, नित्यानंद प्रधान,रेखा कुमारी, चारू भारद्वाज एवं सरला देवी ने अपना विशेष योगदान दिया।

 

आज खेले गये मैच क विवरण-

खो-खो-14

न्यू कैंट प्रयागराज v/s रिहन्दनगर

विजेता- न्यू कैंट प्रयागराज

 

खो-खो-17

न्यू कैंट प्रयागराज-2 v/s शक्तिनगर

विजेता- न्यू कैंट-2 प्रयागराज

 

वॉलीबाल

U-14 फ़ाइनल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर v/s ओल्ड कैंट प्रयागराज

मैच जारी।

 

वॉलीबाल U-17

छिवकी v/s 39 जीटीसी वाराणसी

विजेता- छिवकी

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir