Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

गांवों की समस्याओं पर प्रधानों ने खोला मोर्चा, सीडीओ ने दिए कड़े निर्देश

गांवों की समस्याओं पर प्रधानों ने खोला मोर्चा, सीडीओ ने दिए कड़े निर्देश

चिरईगांव/वाराणसी।

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को चिरईगांव ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों, लेखपालों और क्षेत्रीय कर्मचारियों संग विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान प्रधानों ने पंचायत सचिवालयों पर जन्म-मृत्यु, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही समस्याओं, विद्यालयों के जर्जर भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार आपूर्ति की दिक्कतों, दिव्यांग शौचालय, जल जीवन मिशन, कूड़ा उठान और वरासत जैसे मुद्दे प्रमुखता से रखे।

 

सीडीओ ने चांदपुर निवासी मृतक चुल्ली की तीसरी पीढ़ी तक वरासत न होने की शिकायत पर गंभीर रुख अपनाते हुए सम्बंधित लेखपाल का वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र लंबित होने पर एडीओ पंचायत कमलेश सिंह को फटकार लगाते हुए खंड लेखपाल का वेतन रोकने और नोटिस जारी करने का आदेश दिया। उन्होंने लाभार्थियों को सुविधा देने के लिए विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत का संयुक्त खाता खोलने का निर्देश भी दिया।

 

गांवों में शत-प्रतिशत कूड़ा उठान सुनिश्चित करने और वाहन चालकों को प्रतिमाह पाँच हजार रुपये भुगतान करने के सख्त निर्देश दिए गए। खेतलपुर के सार्वजनिक शौचालय की केयरटेकर ने मानदेय न मिलने और दिव्यांग शौचालय अधूरा होने की शिकायत पर सीडीओ ने प्रधान को कड़ी फटकार लगाई और जिला पंचायत राज अधिकारी को मौके पर जाकर जांच करने का आदेश दिया।

बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श, डीसी मनरेगा देवेंद्र झा, नायब तहसीलदार शैलेंद्र सिंह, डीसी एनआरएलएम शैलेंद्र सिंह, एबीएसए प्रीती सिंह, खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी ADO पंचायत कमलेश सिंह दुर्गेश सिंह समेत कई अधिकारी, कर्मचारी और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir