Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

गैस सिलेंडर लेकर भागे बाइक सवार, एजेंसी कर्मी की तहरीर पर जांच शुरू

गैस सिलेंडर लेकर भागे बाइक सवार, एजेंसी कर्मी की तहरीर पर जांच शुरू

 

दरेखू गांव में हनुमान मंदिर के पास गैस डिलीवरी ऑटो से हुई चोरी

 

रोहनिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के दरेखु गांव में हनुमान मंदिर के पास मंगलवार को राहुल गैस एजेंसी के डिलीवरी वाहन ऑटो से गैस सिलेंडर चोरी हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल गैस एजेंसी के कर्मी संदीप कुमार के ऑटो से एक भरा गैस सिलेंडर चोरी हो गया। संदीप दरेखू गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास ऑटो खड़ी कर ग्राहक को सिलेंडर देने गए थे।वापस लौटने पर देखा कि ऑटो पर लदे सिलेंडरों में से एक गैस सिलेंडर कम था जिसको लेकर संदीप आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन पता नहीं चल पाया ।स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक पर सवार दो युवक गैस सिलेंडर लेकर भाग गए।संदीप ने घटना की जानकारी गैस एजेंसी मलिक को देते हुए रोहनिया पुलिस को चोरी होने की लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir