Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

 

शिक्षण संस्थानों में रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ मिष्ठान वितरण

 

राजातालाब। 77 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के भैरव तालाब स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में प्राचार्य आशुतोष कुमार की उपस्थिति में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ प्रबंधक सुशील सिंह तोयज ने ध्वजारोहण किया। कॉलेज के बच्चों द्वारा राष्ट्रगान व देश भक्ति गीतों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव एवं ब्लाक प्रमुख नगीना सिंह पटेल, राजातालाब तहसील पर उपजिलाधिकारी शांतुन कुमार सिनसिनवार, ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बीओ शशिकांत श्रीवास्तव, राजातालाब थाना परिसर में एसीपी अजय कुमार श्रीवास्तव, रोहनिया थाना परिसर में थाना प्रभारी राजू सिंह, रोहनिया स्थित स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह मोहन सराय कनेरी स्थित अपना दल एस के जिला कार्यालय पर रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल, नगर पंचायत गंगापुर कार्यालय पर चेयरमैन स्नेह लता सेठ तथा प्रतिनिधि दिलीप सेठ व सत्यम सेठ,

मेहंदीगंज स्थित पीएस पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर दिनेश पटेल, मदरलैंड पब्लिक स्कूल पर प्रिंसिपल बनिशा खन्ना, श्री प्रकाश इंटरमीडिएट कॉलेज पयागपुर में प्रिंसिपल विमला सिंह,जगतपुर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य बिपिन चंद्र राय, मोहनसराय बैरवन स्थित अलख हॉस्पिटल पर डॉ संतोष सिंह ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ झंडा रोहण कर मिष्ठान वितरण किया गया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir