Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

घटना में घायल व्यक्ति की मौत,नामजद 04 अभियुक्त गिरफ्तार

घटना में घायल व्यक्ति की मौत,नामजद 04 अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र सोनभद्र (सेराज अहमद )

 

कर्मा थानांतर्गत दिनांक 23.10.2022 को वादिनी फुलवंती पत्नी रामसागर निवासिनी ग्राम

पाण्डेय पोखर थाना करमा सोनभद्र के लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 148/2022 धारा 323, 504, 506 भादवी बनाम राम आसरे पुत्र किशन,मनोज पुत्र राम आसरे ,छोटेलाल पुत्र किशन निवासी गण राजापुर थाना मड़िहान जनपद मिर्जापुर, संजय पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम मटिहानी थाना मड़िहान जनपद मिर्जापुर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । घटना में घायल रामसागर पुत्र पुनवासी निवासी पाण्डेय पोखर थाना करमा सोनभद्र की दिनांक 8.11.2022 को इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के कारण मुकदमा उपरोक्त में धारा 34, 304 भादवी की बढ़ोतरी करते हुए अभियोग में नामजद अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया।

बरामदगी आला कत्ल एक लाठी भी बरामद की गई है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में

उपनिरीक्षक बृजेश कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार यादव ,कांस्टेबल मुकेश कुमार यादव,कांस्टेबल विकास गौतम शामिल रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir