Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

घोरावल नगर पंचायत में दुकानों पर की गई छापेमारी

घोरावल नगर पंचायत में दुकानों पर की गई छापेमारी
घोरावल सोनभद्र – राम अनुज धर द्विवेदी

घोरावल नगर पंचायत में सिंगल यूज प्लास्टिक, पालीथीन व थर्माकोल पर प्रतिबंध एवं अतिक्रमण विरोधी अभियान के मद्देनजर अधिशासी अधिकारी घनश्याम राय के नेतृत्व में बुधवार को घोरावल नगर के दो दर्जन दुकानों में औचक छापेमारी की गई।इनमें से कुल 2 दुकानों से प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर जुर्माना 1900 रुपये वसूल किया गया।ईओ घनश्याम राय ने बताया कि बृहस्पतिवार को घोरावल नगर में दो दर्जन दुकानों में औचक छापेमारी की गई।इस छापेमारी में 2 दुकानदारों राकेश की दुकान से 100 ग्राम व सोनू के दुकान से 500 ग्राम से कुल मिलाकर 600 ग्राम प्लास्टिक बरामद किया गया, जिस पर दोनों से कुल मिलाकर 200 रुपये व 1700 रुपये जुर्माना वसूला गया। कुल मिलाकर 1900 रूपए की वसूली हुई। ईओ ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।उन्होंने प्लास्टिक व थर्माकोल के खिलाफ दुकानदारों को चेतावनी दी है कि भविष्य में पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।छापेमारी की टीम में पुलिस विभाग से घोरावल चौकी इंचार्ज वंशनारायन राय, नगर पंचायत से संजय सिंह इत्यादि रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir