Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

चंदौली में किन्नरों का तांडव: नेग कम मिलने पर विवाहिता का मंगलसूत्र-झुमका लूटा, दुकान में की तोड़फोड़

चंदौली में किन्नरों का तांडव: नेग कम मिलने पर विवाहिता का मंगलसूत्र-झुमका लूटा, दुकान में की तोड़फोड़

 

चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली गांव में बेटे के जन्म पर पहुंचे किन्नरों ने मनमुताबिक नेग न मिलने पर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि किन्नरों ने विवाहिता के बेडरूम में घुसकर उसका मंगलसूत्र और झुमका छीन लिया तथा उसके साथ मारपीट भी की।

 

जानकारी के अनुसार, राहुल जायसवाल, जो सिंघीताली में परचून की दुकान चलाते हैं, को हाल ही में पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। बुधवार को आधा दर्जन किन्नर नेग लेने पहुंचे, लेकिन जब राहुल की मां ने एक हजार रुपये दिए तो उन्होंने पैसा फेंक दिया। गुस्साए किन्नरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की, दुकान का सामान सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गए।

 

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित राहुल ने जफरपुर चौकी में चार नामजद किन्नरों के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश दोनों का माहौल है।

चंदौली से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir