Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

चंदौली में बम धमाका मामला: मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर किन्नरों का बलुआ थाने पर घेराव, सड़क जाम कर हंगामा

चंदौली में बम धमाका मामला: मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर किन्नरों का बलुआ थाने पर घेराव, सड़क जाम कर हंगामा

 

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज में किन्नरों के तीन मंजिला मकान में हुए बम धमाके के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से नाराज़ किन्नर समाज के लोगों ने बुधवार सुबह बलुआ थाने का घेराव कर जोरदार हंगामा किया। प्रदर्शनकारी किन्नरों ने थाने के गेट पर बैठकर लगातार नारेबाजी की और “घूसखोरी नहीं, मुझे इंसाफ चाहिए” के नारे लगाए। उनका आरोप था कि प्रभावशाली लोगों की पैरवी के चलते मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

प्रदर्शन के दौरान किन्नरों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बुलडोजर चलाने की मांग की। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने प्रदर्शन कर रहे किन्नरों से वार्ता की और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

गौरतलब है कि रविवार देर रात मोहरगंज स्थित खुशबू किन्नर के मकान में तेज धमाका हुआ था, जिससे मकान की एक तरफ की दीवार ढह गई और पूरी इमारत दहल गई थी। इस मामले में बलुआ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में कार्रवाई की है, लेकिन मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से किन्नर समाज में रोष बना हुआ है।

चंदौली बबुरी से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir