Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

*चंदौली में युवक की सिर कूचकर हत्या, झोपड़ी में मिला लहूलुहान शव — पुलिस ने घटनास्थल पर जुटाए साक्ष्य*

 

 *चंदौली में युवक की सिर कूचकर हत्या, झोपड़ी में मिला लहूलुहान शव — पुलिस ने घटनास्थल पर जुटाए साक्ष्य* 

 

चंदौली। जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के परोरवा गांव में मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। गांव के ही 20 वर्षीय युवक राजकुमार पुत्र रामकरन का शव झोपड़ी में खून से लथपथ मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान देखकर पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की सिर कूचकर हत्या की गई है।

 

सूत्रों के मुताबिक, सोमवार रात राजकुमार घर से रविदास मंदिर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने करीब 500 मीटर दूर झोपड़ी में शव पड़ा देखा, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

 

सूचना मिलते ही एएसपी अनंत चंद्रशेखर, सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा, अलीनगर इंस्पेक्टर अनिल पांडे और मुगलसराय कोतवाल गगन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के दौरान शव के पास से खून से सनी ईंट बरामद हुई, जिसे हत्या में प्रयुक्त हथियार माना जा रहा है।

 

एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि हत्या के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

 

वहीं, इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से गांव में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है।

 

 चंदौली पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि हत्या का पर्दाफाश जल्द किया जाएगा।

चंदौली से ~  शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir