Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

चकिया तहसील सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन


खबर उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली से

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चकिया तहसील सभागार में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

लेखपालों को निर्देश: शिकायतों को लटकाए नहीं, समयबद्ध करें निस्तारण जिलाधिकारी

तहसीलदार को जिलाधिकारी का सख्त निर्देश लेखपालों के पास लंबित प्रार्थना पत्रों की प्रतिदिन फीडबैक लेकर निष्पक्षतापूर्ण कराए निस्तारण

किसानों का अंश निर्धारण में न आए कोई कठिनाई, प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें

बाढ़ से हुए नुकसान का लेखपाल अपने हल्के में जाकर मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करें सुनिश्चित  जिलाधिकारी

चंदौली/दिनांक 06 सितम्बर, 2025

आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस चकिया तहसील सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान कुल 73 आवेदन प्राप्त हुए मौके पर 03 का निस्तारण हुआ। साथ ही एक दर्जन से अधिक शिकायतों में टीम भेजकर निस्तारण के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए।बिना सूचित किए सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने पर आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने हेतु उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने आये हुए फरियादियों के समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि राजस्व टीम के साथ गांव-गांव में जाकर कैम्प के माध्यम से भूमि विवाद, अंश निर्धारण, फार्मर रजिस्टर एवं आपदा से नुकसान की रिपोर्ट बनाकर उसका भुगतान करें एवं सर्वे कर मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करें। जिलाधिकारी ने बीडीओ को निर्देश दिया कि गांव में कैम्प के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का क्रियान्वयन कर ग्रामीणों को लाभ दिलाए। इसके अलावा सरकारी विभागों से संबंधित चल रही निर्माण कार्य का सम्बन्धित विभाग समय-समय पर गुणवत्ता जांचते रहे।

जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है, इसलिए सभी अधिकारी रूचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें। पिछले तहसील दिवस में आदेश के बावजूद अब तक कुछ पैमाईश की शिकायत लम्बित रहने पर संज्ञान लेते हुए लेखपालों को बुलाकर क्लाश लगाई तत्पश्चात उन्होंने दोबारा पैमाईश प्रक्रिया एवं अंश निर्धारण में लम्बित न रखने की सख्त हिदायत दी।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पीडी डीआरडीए, क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
खबर यूपी 18 न्यूज़ लाइव टीम चंदौली

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir