Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

चकिया में आरएसएस का शताब्दी वर्ष संपर्क अभियान शुरू, स्वयंसेवक घर-घर पहुँचाकर बता रहे संघ का कार्य और विचार

चकिया में आरएसएस का शताब्दी वर्ष संपर्क अभियान शुरू, स्वयंसेवक घर-घर पहुँचाकर बता रहे संघ का कार्य और विचार

 

चकिया/स्थानीय।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष (100 वर्ष) पूर्ण होने पर संघ ने घर-घर संपर्क एवं जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक संघ के कार्य, विचार तथा राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान को पहुँचाना है।

 

स्वयंसेवक घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद कर रहे हैं, साहित्य वितरित कर रहे हैं और शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की जानकारी दे रहे हैं। स्थानीय क्षेत्रों में इस अभियान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

 

संघ पदाधिकारियों का कहना है कि शताब्दी वर्ष समाज की शक्ति, सेवा और संगठन को समर्पित है।

अभियान में प्यारे सोनकर, दीपक चौहान, विनोद सिंह, अभिषेक यादव, हिमांशु विश्वकर्मा, विपुल यादव और उमंग जायसवाल मौजूद रहे।

चंदौली बबुरी से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 


 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir