Saturday, October 17, 2026

चन्दौली के सांसद और भारी उद्योग मंत्री,भारत सरकार,द्वारा…..

चन्दौली के सांसद और भारी उद्योग मंत्री,भारत सरकार,द्वारा

दो दिवसीय 33वी राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2022 का हुआ उद्घाटन।

 

 

 

चन्दौली ब्यूरो/ डीडीयू नगर केंद्रीय विद्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मैं 33वी राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2022 जोनल स्तर का उद्घाटन संपन्न हुआ| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारी उद्योग मंत्री डा.महेंद्र नाथ पांडे ने सरस्वती मां पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया| मुख्य अतिथि ने अपने उदगार में उद्गार में अपने तमाम अनुभवों को जो संसद में उनके द्वारा किया उनको भी बच्चों के साथ साझा किया और बच्चों को सुंदर भविष्य के लिए आशीष दिया| अन्य अतिथियों के रूप में भूतपूर्व एमपी भैरव प्रसाद मिश्र सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह, एमएलसी श्याम नारायण सिंह, दीनदयाल नगर के विधायक रमेश जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ,उपायुक्त डी मणिवन्नन, सहायक आयुक्त बी. दयाल, निर्णायक मंडल के रूप में नई दिल्ली से पधारे श्री विनोद कुमार बेहेरा मोहम्मद असदउल्लाह, संजीत कुमार दास उपस्काथित थे| प्रथम दिन पटना संभाग के प्रतियोगियों द्वारा संसद का स्वरूप प्रस्तुत किया गया |जिसमें शिक्षा संबंधित देश की आंतरिक सुरक्षा से संबंधित नागरिकों के हित में समसामयिक मुद्दों से संबंधित कई बेल इस युवा संसद में पारित किए गए| अतिथियों का स्वागत प्राचार्य के.के.भारती नें किया।

 

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन युवा संसद प्रभारी मनीष पाण्डेय नें किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से चंद्रशेखर मौर्य, विनोद कुमार सिंह, नितिन शुक्ला, शिल्पा सक्सेना, शालिनी मिश्रा, चारु भारद्वाज, रेखा कुमारी, बृजभान, रोहित यादव इत्यादी उपस्थित थे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir