Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

चपरासी की मौत के बाद 3 पत्नियों की अनुकम्पा नौकरी के लिए की दावेदारी..चकराये अफसर..!!

 

UP में झाँसी के सिचाई विभाग में तैनात चपरासी संतोष कुमार की 4 माह पूर्व कैंसर से हुई मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे से नियुक्ति पाने को 3 महिलाओ ने खुद को संतोष की पत्नि बताते हुए विभाग में दावा पेश किया है । अब अधिकारी भी परेशान है की क्या करें?*

पहला आवेदन क्रांति देवी का आया। उन्होंने वारिसान प्रमाण पत्र के साथ आवेदन किया। दूसरा आवेदन भोपाल निवासी सुनीता वर्मा का आया। शादी की एल्बम, संयुक्त ID और अन्य कागजात पेश किये गए। 5 दिन बाद राजो देवी भी वारिसान प्रमाण पत्र और फ़ाइल लेकर पहुंच गई। तीनो ने ही खुद को संतोष की पत्नि बताया। फिलहाल जांच कमेटी बन गई है।

सर्विस बुक में नहीं मिला पत्नि -बच्चो का नाम..

XEN पंकज सिंह ने बताया की सर्विस बुक में किसी भी पत्नि का नाम दर्ज नहीं है। जहाँ जहाँ पोस्टिंग रही संभवत: वही पर नई शादी की बात सामने आई है। नियम यह है की पहली पत्नि के जिन्दा रहते दूसरी शादी वैध नहीं हो सकती। मगर यहाँ तो एक साथ 3 सामने आई है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir