Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

चोलापुर पुलिस ने चंदौली पहुंचकर चस्पा किया 82 की नोटिस

आशीष मोदनवाल पत्रकार

चोलापुर पुलिस ने चंदौली पहुंचकर चस्पा किया 82 की नोटिस

वाराणसी। चोलापुर पुलिस ने बुधवार की दोपहर चंदौली के सकलडीहा थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी और काफी दिनों से हाजिर न होने व फरार चल रहे अभियुक्त बसंता पुत्र स्वर्गीय लालमन व जितेंद्र पुत्र बहादुर के घर पहुंच कर धारा 82 की नोटिस चस्पा की। साथ ही गांव में डुग्गी मुनादी भी कराई गई है। चोलापुर के अजगरा चौकी प्रभारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि दोनों अभियुक्त बसंता व जितेंद्र के खिलाफ चोलापुर थाने में मु.अ.सं 465/22,466/22,467/22 धारा 457/380 मुकदमा दर्ज है। थाना क्षेत्र में बीते दिनों इनके द्वारा सराफा व्यवसाई के दुकान से जेवरात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके संदर्भ में माननीय न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। वारंट के बाद पुलिस फरार चल रहे मुकदमे के इस आरोपी के घर व उसके संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। इसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई महीनों से हाथ पैर मार रही है। लेकिन नतीजा अब तक सिफर रहा। धारा 82 का नोटिस चस्पा होने के बाद भी अभियुक्त ने सरेंडर नहीं किया तो धारा 83 के तहत संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir