Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

छेड़खानी के आरोपी युवक को पुलिस ने दबोचा*

*छेड़खानी के आरोपी युवक को पुलिस ने दबोचा*

बीजपुर/सोनभद्र। स्थानीय थाना के उपनिरीक्षक लल्लन प्रसाद यादव सोमवार की सुबह जनपद के उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में सरकारी वाहन से मय हमराह दिवान बृजराज यादव, आरक्षी राम प्रकाश यादव एवं सरकारी वाहन चालक दिवान रामशब्द यादव के साथ थानाक्षेत्र के सेवकाडॉड़ में वांछित आरोपी की तलाश में मौजूद थे। उसी वक्त एक बारगी दविश देकर सुबह एक लड़की से छेड़खानी करने के आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक छेड़खानी के 21 वर्षीय आरोपी युवक निवासी ग्राम सभा महरीकला टोला दोपहा विक्की पुत्र जनकधारी बियार को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की। अगली कड़ी में पुलिस ने विधिक कार्रवाई करके अभियुक्त को रिमांड हेतु न्यायालय में पेश किया जहाँ न्यायाधीश ने उसे अग्रीम जमानत तक जनपद कारागार गुरमा में रखने हेतु निर्देशित किया।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पीड़िता की मां ने बीजपुर थाना में आकर प्रार्थना पत्र के जरिए उक्त आरोपी के ऊपर अपनी पुत्री के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया था। जिस पर प्रभारी निरीक्षक बीजपुर भैया शिव प्रसाद सिंह ने आरोपी विक्की के ऊपर मु0 अ0 सं0 21/2022 के तहत भादवि की धारा 354 ख, 504 व 506 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 का मुकदमा दर्ज कर लिया था।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir