Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

जंसा थाने में हुआ वृक्षारोपण, एडीसीपी नृपेंद्र कुमार ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

 

आशीष मोदनवाल पत्रकार

 

वाराणसी:- रविवार की सुबह जंसा थाना परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीसीपी (गोमती जोन/क्राइम) नृपेंद्र कुमार ने शिरकत की।

एडीसीपी *नृपेंद्र कुमार* ने विधिवत वृक्षारोपण कर उपस्थित पुलिसकर्मियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने इस अवसर पर सभी से अपील की कि वे अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करें। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान नवागत थानाध्यक्ष सत्यजीत सिंह सहित थाने के सभी पुलिसकर्मी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir