Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रवचन के दौरान मधुमक्खियां ने किया हमला

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रवचन के दौरान मधुमक्खियां ने किया हमला

 

श्रद्धालुओं में मचा भगदड़,कई लोग हुए जख्मी,प्रवचन हुआ बाधित

 

रोहनिया। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा 3 मई से 24 जुलाई तक 81 दिवसीय गौ रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा के दौरान बुधवार को सुबह प्राचीन शिव धाम मंदिर दरेखु पर पहुंचे। जहां पर जहां आयोजक समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉक्टर सुभाष राजभर व गोपाल यादव ने कार्यक्रम स्थल पर महाराज जी का वैदिक ब्राह्मण द्वारा मंत्रोचार के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वामी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी द्वारा किए जा रहे प्रवचन के दौरान मंदिर परिसर में विशाल काय पीपल के पेड़ पर लगे मधुमक्खियां के छत से अचानक आक्रामक होकर मधुमक्खियां ने वहां पर उपस्थित लोगों पर हमला बोल दी जिससे 35 से 40 लोगों को मधुमक्खियां ने काटा। जिससे कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। लोग मधुमक्खियां से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे कुछ देर बाद कार्यक्रम स्थल से गौ रक्षा यात्रा शहर की तरफ रवाना हो गया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir