जगतपुर महाविद्यालय में मुंशी प्रेमचंद जयंती,नव प्रवेशी छात्रों का परिचय एवं स्वागत समारोह का आयोजन
रोहनिया। जगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को प्राचार्य अनिल प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवं प्रबंधक राम सागर सिंह की उपस्थिति में साहित्य जगत के प्रसिद्ध उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती एवं नवप्रवेशी विद्यार्थियों का परिचय एवं स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि हरीश शर्मा सीएफपी कनाडा तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार मोहन सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती एवं महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।मुख्य अतिथि हरीश शर्मा ने कहाकि प्रेमचंद के साहित्य से हमें समाज की सच्चाई और मानवीय मूल्यों की सीख मिलती है।आप सभी छात्र नए ज्ञान के साथ संस्कार भी अपनाएं।जीवन में अनुशासन और मेहनत ही आपको सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाएगी।विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार मोहन सिंह ने कहाकि प्रेमचंद ने अपनी लेखनी से समाज के हर वर्ग की आवाज को मुखर किया। छात्रों को उनकी रचनाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए।पत्रकारिता और साहित्य मिलकर समाज को दिशा देते हैं, आप सभी इस विरासत को आगे बढ़ाएं।प्राचार्य डॉ. अनिल प्रताप सिंह ने मुंशी प्रेमचंद के साहित्य, विचारों और सामाजिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की तथा परिचय समारोह में नवप्रवेशी छात्रों को महाविद्यालय की परंपराओं, नियमों और शैक्षणिक माहौल से अवगत कराते हुए स्वागत किया।प्राचार्य अनिल प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों को अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ.विनय प्रकाश शर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन आलोक सिंह व लक्ष्मी सिंह ने की।कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के समस्त अध्यापक एवं छात्र गण उपस्थित रहे।





