Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

जनसंख्या वृद्धि रोकने हेतु जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग – एड पवन कुमार सिंह।

जनसंख्या वृद्धि रोकने हेतु जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग – एड पवन कुमार सिंह।

सोनभद्र 20 अप्रैल 2023 अलग पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा तहसील रावर्ट्सगंज सोनभद्र में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की! मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एड पवन कुमार सिंह प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि चीन को पछाड़ते हुए भारत अब दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की बुधवार को जारी ‘द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2023’ में ये जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जनसंख्या 1,428.6 मिलियन यानी 142.86 करोड़ हो गई है, वहीं चीन की जनसंख्या 1,425.7 मिलियन यानी 142.57 करोड़ है। दोनों देशों की आबादी में सिर्फ 29 लाख का अंतर है। यानि एक पर एक खड़े हों तो 6 बार चांद नाप दें ! अमेरिका की तुलना में एक तिहाई भूमि है जबकि जनसंख्या की दर अमेरिका की तुलना में आठ गुना है। अमेरिका में एक दिन में 10 हजार बच्चे जन्म लेते हैं जबकि भारत में एक दिन में 86000 बच्चे जन्म लेते हैं। जनसंख्या विस्फोट ज्यादातर समस्याओं की जड़ है। प्रेस विज्ञप्ति के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के महामंत्री एड विमल प्रसाद सिंह एवं पूर्व महामंत्री एड सुरेश सिंह कुशवाहा, संदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे!

Up18news Report by Anand Prakash Tiwari

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir