Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

जन सेवा केंद्र मनी कलेक्शन एजेंट व्यापारियों एवं प्रशासन के बीच हुई बैठक

खबर जनपद चन्दौली से

पीयूष मिश्रा की एक रिपोर्ट

थाना सकलडीहा, थाना धीना, थाना बलुआ द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पड़ने वाले जनसेवा केंद्र/ग्राहक सेवा केंद्र/सर्राफा व्यवसायी/गल्ला व्यापारी/मनी कलेक्शन एजेन्टों इत्यादि के साथ की गई बैठक

दिनांक 25.06.2025 को पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के द्वारा थाना सकलडीहा पर, व थाना प्रभारी बलुआ, थानाध्यक्ष धीना द्वारा अपने-अपने थाना परिसर में व्यापारियों की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के दर्जनों व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पुलिस ने व्यापारियों से बैंक संबंधी लेन-देन के दौरान सावधानी बरतते हुए मोटी रकम को जमा कराने के लिए पुलिस को जानकारी देने का सुझाव दिया, जिसके चलते पुलिस सुरक्षा में व्यापारी की रकम बैंक में सुरक्षित जमा हो सके। वहीं व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने तथा किसी भी संदिग्ध की तत्काल पुलिस को सूचना दी जाने के लिए अपील की। बैठक के दौरान व्यापारियों ने नगर में अतिक्रमण सहित कई समस्याओं को रखा तो थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष द्वारा उनके निराकरण का आश्वासन दिया गया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir