Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

जल भरने को डाक बम रवाना

जल भरने को डाक बम रवाना

सोनभद्र(विनोद मिश्र)

गुप्तकाशी के नाम से ख्याति प्राप्त कर चुका शिवद्वार धाम जलाभिषेक करने के लिए आज डाक बम कांवरियों का जत्था रवाना हो गया। सभी के चेहरे पर बाबा भोलेनाथ के प्रति आस्था और विश्वास स्पष्ट रूप से झलक रही थी।

बताते चलें की शिवद्वार धाम

आशुतोष भगवान शंकर एवं माता पार्वती अलौकिक शक्ति वाली प्रतिमा आकर्षक का केन्द्र है ऐसी प्रतिमा पूर्वांचल में देखने को नहीं मिलेगी। पूरा सावन कावरियों का रेला रविवार से लेकर सोमवार तक रहता है।सूत्रों की मानें तो सावन मास के आखिरी सोमवार को लगभग डेढ़ लाख कावरिया जलाभिषेक कर सकते हैं।

आज जलाभिषेक करने हेतु अलग अलग गाँवो से डाक बम कांवरियों का जत्था आज सुबह बोल बम उद्घोष के साथ विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसागर सरोवर जल भरने के लिए रवाना हुआ। कोविड काल के बाद आज मौका मिला है जिसमें युगलेश कुमार, शीतल ,सर्वेश, चंद्रमा, चंदन,संतोष ,सुरेंद्र ,राहुल, सुजीत, तेज प्रताप ,सोमदेव आदि का उत्साह देखने को मिल रहा था।डाक बम के लिए मंदिर परिसर में व मुख्य सड़कों विशेष ध्यान रखा जाता है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir