Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

जामवंती पांडेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ आज

जामवंती पांडेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ आज

महुआंव पांडेय स्थित क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु कई टीमों ने लिया प्रवेश

घोरावल – राम अनुज धर द्विवेदी

जनपद के घोरावल तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुआंव पांडेय निवासी वरिष्ठ नागरिक जनार्दन प्रसाद पांडेय की स्मृति शेष धर्मपत्नी जामवंती पांडेय की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार, 25नवंबर को महुआंव पांडेय स्थित क्रिकेट मैदान में किया जाएगा। यह जानकारी जामवंती पांडेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी राम अनुज धर द्विवेदी ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया है कि एक पखवारे तक चलने वाले इस क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्रों की कई टीमें प्रतिभाग करेंगी। पहले दिन खेले जाने वाले उद्घाटन मैच का शुभारंभ जामवंती पांडेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के अध्यक्ष चंद्र शेखर पांडेय द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया जाएगा। प्रतियोगिता आयोजित करने वाली संस्थान द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ियों को संस्थान की ओर से खेल सामग्री आदि प्रदान की जाएगी। मीडिया प्रभारी की माने तो फाइनल मैच में मैन आफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज की ख्याति अर्जित करने वाले खिलाड़ी को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। मैच में प्रतिभाग करने वाली टीम को प्रवेश शुल्क के नाम पर 11 सौ रुपए जमा करना होगा जबकि विजेता को 15000 और उपविजेता को ₹10000 का पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजकों द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir