Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

जाल्हलुपुर मे भू-माफियाओं की मनमानी: पुलिस देख रही तमाशा, पोखरी पर मकान निर्माण जारी

“भू-माफियाओं की मनमानी: पुलिस देख रही तमाशा, पोखरी पर मकान निर्माण जारी

वाराणसी। चिरईगाँव तहसील क्षेत्र के ग्राम रामपुर उकथी में भू-माफियाओं द्वारा ग्राम समाज की पोखरी पर कब्ज़ा और अवैध निर्माण का मामला प्रशासन की लापरवाही से और गंभीर हो गया है। ग्रामीण मुन्ना सरोज ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

ग्रामीण का आरोप है कि आराजी संख्या 250, रकबा 0.0570 हे. पोखरी खाते में दर्ज जमीन है, जहाँ बरसात का पानी इकट्ठा होता है। लेकिन पूर्व प्रधान धनन्जय राव, उनके भाई विरेन्द्र राव व रूपेन्द्र राव वर्तमान

लेखपाल से पूछने पर लेखपाल मनीष पाण्डेय  ने बताया कि हमने धारा 67 की कार्रवाई करने हेतु शासन को पहले ही आदेश कर दिया है।

 

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जब ग्रामीण ने 112 नंबर पर फोन किया, तो मौके पर पहुँची पुलिस ने कब्ज़ा रोकने के बजाय यह कहकर हाथ खड़े कर दिए कि – “भैया, आपको जो करना है कर लीजिए, हम अभी रोक नहीं पाएंगे।” थाने पर भी सूचना देने के बाद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

 

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में जाहलूपुर थाना इंचार्ज ललन यादव ने मौके पर पहुँचकर कब्ज़ा रुकवाया था। लेकिन वर्तमान में अयोध्या थाना इंचार्ज इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इसका नतीजा यह है कि भू-माफिया अब खुलेआम पोखरी की जमीन पर तेज़ी से मकान बनवा रहे हैं और काम लगातार जारी है।

 

पीड़ित मुन्ना सरोज का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और झूठे मुकदमे में फँसाने की धमकी दी है।

 

ग्रामवासियों का आरोप है कि प्रशासन की चुप्पी और पुलिस की उदासीनता ने भू-माफियाओं के हौसले बुलंद कर दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से माँग की है कि इस गंभीर प्रकरण की उच्चस्तरीय जाँच कर तत्काल कब्ज़ा रोका जाए और दोषी अधिकारियों व भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir