Saturday, September 5, 2026

“जो भाई त्योहार पर घर नहीं पहुँच पाए, बहनें उनकी कलाई तक पहुँच गईं” खुशी की उड़ान

“जो भाई त्योहार पर घर नहीं पहुँच पाए, बहनें उनकी कलाई तक पहुँच गईं” खुशी की उड़ान।

खुशी की उड़ान संस्था ने पुलिस कर्मियों के साथ मनाया रक्षाबंधन, राखी बांधकर जताया सम्मान और अपनापन

चंदौली। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर खुशी की उड़ान संस्था की ओर से पुलिस कर्मियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व भावपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। संस्था की महिला सदस्यों ने अलीनगर थाना, अलीनगर चौकी एवं पुलिस कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखी बांधी।
रक्षाबंधन के इस आयोजन का उद्देश्य उन पुलिस कर्मियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना था, जो त्योहार के दिन भी अपने परिवार और बहनों से दूर रहकर आम नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाते हैं।
अलीनगर थाना प्रभारी गगनराज सिंह ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा—
“पुलिस कर्मियों के लिए त्योहार के दिन ड्यूटी पर रहना हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे में खुशी की उड़ान संस्था की बहनों का थाने पहुंचकर हमें राखी बांधना और अपनापन देना हमारे लिए बेहद भावुक और सम्मानजनक क्षण है। परिवार से दूर रहकर ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों के लिए समाज का यह स्नेह उनका मनोबल बढ़ाता है। संस्था की पूरी टीम का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।”
खुशी की उड़ान की संस्थापिका सारिका दुबे ने कहां-
“रक्षाबंधन पर हर बहन चाहती है कि उसका भाई उसके पास हो, लेकिन हमारे पुलिस भाई ऐसे हैं जो त्योहार के दिन भी अपने परिवार के पास नहीं जा पाते। वे अपनी खुशियों से पहले देश और समाज की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं। मेरा अपना भाई भी पुलिस विभाग में क्राइम ब्रांच में तैनात है और कई बार रक्षाबंधन पर वह घर नहीं आ पाता। इसलिए हम उन भावनाओं और उस कमी को समझते हैं।
इसी भाव के साथ खुशी की उड़ान संस्था हर वर्ष पुलिस कर्मियों के साथ रक्षाबंधन मनाती है। हमारी कोशिश है कि उस दिन उन्हें यह महसूस हो कि भले ही उनकी बहनें उनके पास नहीं हैं, लेकिन समाज की बहनें उनके साथ खड़ी हैं। राखी और छोटा सा उपहार हमारे लिए केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि उनके प्रति सम्मान, स्नेह और आभार का प्रतीक है।”

इंस्पेक्टर बी.पी. पांडेय, कोतवाली चंदौली ने कहा—
“रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व है। पुलिसकर्मी जब त्योहारों पर भी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं, तो कई बार उन्हें अपने परिवार और बहनों के साथ त्योहार मनाने का अवसर नहीं मिल पाता। ऐसे समय में खुशी की उड़ान संस्था की बहनों द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ रक्षाबंधन मनाना बेहद सराहनीय पहल है। यह आयोजन पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं आत्मीयता को और मजबूत करता है। संस्था द्वारा पुलिस कर्मियों को दिया गया यह सम्मान निश्चित रूप से प्रेरणादायक है।”

कार्यक्रम के दौरान अलीनगर थाना, अलीनगर चौकी और संबंधित पुलिस कार्यालयों में तैनात पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखी बांधी गई तथा उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन की कामना की गई।
खुशी की उड़ान संस्था की महिला सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहीं और उन्होंने पुलिस कर्मियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
❤️ “राखी सिर्फ कलाई पर नहीं बंधी, इस बार खाकी और समाज के बीच स्नेह का रिश्ता भी बंधा।” 🪢🇮🇳

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir