Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

टी फाउंडेशन की पहल पर युवा गोष्टी का हुवा आयोजन

खबर जनपद चन्दौली से

युवा गोष्ठी का हुवा आयोजन

टी फाउंडेशन की पहल पर “सृजन युवामंडल” द्वारा ग्राम सभा लेहरा में युवाओं की प्रेरणादायक संगोष्ठी संपन्न

लेहरा खास, चकिया, चंदौली | टी फाउंडेशन की सामाजिक पहल “सृजन युवामंडल” के अंतर्गत ग्राम सभा लेहरा सहित आस-पास के गांवों में युवाओं को जागरूक और सशक्त बनाने के उद्देश्य से नियमित संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में आज की साप्ताहिक बैठक ग्राम सभा लेहरा में संपन्न हुई, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस बैठक में युवाओं के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक जिम्मेदारियों की समझ, पारिवारिक समरसता और स्वाध्याय जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति संवेदनशीलता को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता टी फाउंडेशन के संस्थापक श्री करुणेश पांडेय ने की। इस अवसर पर स्वयंसेवक सोनल पांडेय, ताड़केश्वर पांडेय, ऋषि पांडेय समेत दर्जनों जागरूक युवा उपस्थित रहे, जिन्होंने संवाद और विचार-विमर्श में सक्रिय भागीदारी निभाई।

श्री करुणेश पांडेय ने कहा, “आज के युवा ही कल के समाज निर्माता हैं। यदि उन्हें सही दिशा, सही विचार और सामाजिक जिम्मेदारियों की समझ मिले तो एक सशक्त भारत का निर्माण संभव है।”

संगोष्ठी के अंत में युवाओं ने यह संकल्प लिया कि वे नशा, भेदभाव और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर अपने गांव और समाज के लिए सकारात्मक कार्य करेंगे।

टी फाउंडेशन की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में नई ऊर्जा और परिवर्तन की अलख जगा रही है, जिसकी सराहना क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा भी की जा रही है।

चन्दौली से ~ तारकेश्वर पाण्डेय की एक रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir