Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

ठंड से राहत के लिए रोहनिया विधायक ने गरीबों में वितरित किया कंबल, गरीबों के खिले चेहरे

ठंड से राहत के लिए रोहनिया विधायक ने गरीबों में वितरित किया कंबल, गरीबों के खिले चेहरे

 

रोहनिया/वाराणसी।कड़ाके की ठंड व शीतलहर को देखते हुए विद्यापीठ विकासखंड क्षेत्र के सरहरी स्थित चौरा माता मंदिर पर गुरुवार को राज्य सरकार की तरफ से आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने क्षेत्र के आए हुए सैकड़ो गरीब असहाय बुजुर्गों व जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। कंबल पाकर बुजुर्गों का चेहरा खिल उठा। कार्यक्रम के दौरान रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने सरकार द्वारा दिए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए कहा कि बुजुर्गों तथा असहायों की सेवा करना भगवान की सेवा करने के बराबर होता है। कंबल वितरण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रोहनिया बसंत लाल पटेल , जोन अध्यक्ष प्रेम पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक पांडेय, नायब तहसीलदार प्रीति पांडेय, लेखपाल राकेश चतुर्वेदी,बिपिन पाण्डेय, दिनेश पटेल, अखिलेश देवराज पटेल, गोबिंद पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir