Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

डीडीयू मंडल के चिरैला पौथु स्टेशन पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम चालू

डीडीयू मंडल के चिरैला पौथु स्टेशन पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम चालू

*इसके साथ ही चिरौला पौथु स्टेशन पर ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को भारतीय रेल के मौजूदा ट्रैक नेटवर्क से मिली कनेक्टिविटी*

चन्दौली ब्यूरो/ डीडीयू मंडल ,मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश कुमार पांडेय के दिशा निर्देशन में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) रेल अवसंरचना विकास एवं उन्नयन करते हुए रेल परिचालन क्षमता में वृद्धि हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में सुचारू रेल परिचालन के साथ रेल परिचालन क्षमता में वृद्धि हेतु मंडल के सोननगर व अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन के मध्य स्थित चिरैला पौथु स्टेशन पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम की स्थापना संबंधी विभिन्न अवसंरचना उन्नयन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करने के उपरांत आज 08.04.2021 को नए सिस्टम के साथ परिचालन कार्य की शुरुआत की गई। चिरैला पौथु स्टेशन पर इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री अतुल कुमार, वरीय मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता श्री बी के यादव, उप मुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता (वर्क्स) श्री मनीष कुमार, वरीय मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) श्री ओ पी सिंह यादव, वरीय मंडल अभियंता श्री अभिषेक साव आदि अधिकारियों सहित संबंधित अन्य उपस्थित रहे।
चिरैला पौथू स्टेशन पर स्थापित किया गया नया सिस्टम डीडीयू मंडल का पहला डिस्ट्रीब्युटेड आर्किटेक्चर युक्त इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम है। यार्ड रीमॉडलिंग करते हुए 23 रुट की क्षमता वाले नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम की स्थापना के साथ चिरैला पौथु स्टेशन पर ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को भारतीय रेल के मौजूदा ट्रैक नेटवर्क के साथ कनेक्टिविटी मिल गई है। भारतीय रेल के मौजूदा नेटवर्क तथा ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के बीच माल गाड़ियों

के सुचारू आवागमन हेतु कनेक्टिविटी हो जाने से अब गंजख्वाजा और चिरैला पौथु के बीच निर्मित हो चुके ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लगभग 120 किमी लंबे रेलखंड पर मालगाड़ियों का अबाध परिचालन किया जा सकता है। विदित हो कि डीडीयू मंडल के गंजख्वाजा स्टेशन पर ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को भारतीय रेल के मौजूदा ट्रैक नेटवर्क के साथ पहले ही कनेक्टिविटी प्रदान की जा चुकी है।
चिरैला पौथु स्टेशन पर स्थापित किया गया अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम समग्र रूप में डीडीयू मंडल में रेल परिचालन क्षमता में वृद्धि में सहायक होगा।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir