Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

डढ़ीहरा के जंगल मे जलावनी लकड़ी लेने गयी महिला को मिला जीवित नवजात शिशु

डढ़ीहरा के जंगल मे जलावनी लकड़ी लेने गयी महिला को मिला जीवित नवजात शिशु

सूचना पर थानाध्यक्ष ने नवजात को सीएचसी में कराया भर्ती

सोनभद्र,

म्योरपुर थाना अन्तर्गत रविवार को सुबह लगभग 7 बजे डढ़ीहरा के जंगल मे जलावनी लकड़ी लेने गयी महिला प्रमिला देवी को पुलिया के नीचे एक नवजात शिशु दिखा,नवजात शिशु को देखकर पहले तो वह अचंभित हो गयी फिर किसी तरह नवजात शिशु को लेकर प्रमिला देवी चुपचाप अपने घर आ गयी और उसे दूध पिलाकर उसके जीवन को बचाने का प्रयास किया इसके बाद इसकी सूचना ग्राम प्रधानपति अयोध्या प्रसाद को दिया।प्रधानपति द्वारा प्रमिला देवी के घर जाकर नवजात शिशु मिलने की सूचना तत्काल थाने में दिया गया।सूचना पाते ही मौके पर पंहुचे थाना प्रभारी अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने उक्त नवजात को महिला कांस्टेबल के साथ एम्बुलेंस से म्योरपुर सीएचसी भेजवाया ।सीएचसी पर आने के बाद डॉ दिनेश कुमार चतुर्वेदी के देखरेख में स्टाफ नर्स श्रंद्धा राय द्वारा नवजात शिशु का नाल काटा गया।डॉ दिनेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि नवजात की हालत फिलहाल ठीक है।उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया जा रहा है ताकि शिशु की अच्छी से देखरेख व उपचार हो सके ।नवजात मिलने सूचना होने पर यह क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बना रहा।नवजात को कौन जंगल मे रोता बिलखता छोड़ कर चला गया इसकी कोई जानकारी नही मिल सकी।

Up18news se Chandra Mohan Shukla ki report

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir