Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

ढाबा पर हमला कर ढाबा संचालक को किया जख्मी

ढाबा पर हमला कर ढाबा संचालक को किया जख्मी

 

रोहनिया थाने में दर्ज हुआ पांच के खिलाफ मुकदमा

 

रोहनिया। खुशीपुर स्थित एक ढाबा में 16 फरवरी की रात 10:30 बजे हमला कर मारपीट कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।ढाबा संचालक सुभाष सिंह ने रोहनिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके ढाबे पर महेश सिंह विशाल सिंह अभिषेक सिंह अक्षय सिंह तथा दो अन्य अज्ञात व्यक्ति कार से आए थे।उन लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें और उनके साथी को मार कर घायल कर दिया। उनके गल्ले में रखे गए 15000 नगद रुपए भी लूट ले गए। हमले में आशुतोष सिंह, सुभाष सिंह,सनी सिंह,रविंद्र सिंह तथा बहादुर सिंह को सिर एवं शरीर में गंभीर चोट आई है।घायलों का इलाज भदवर स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल में चल रहा है।मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है।सुभाष सिंह का कहना था कि हमलावर उनके ढाबे पर अक्सर आते हैं और मुफ्त में खाना खाते हैं। पैसे मांगने पर उन लोगों ने कई बार इन्हें मारने पीटने की धमकी भी दिए थे।रोहनिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir