Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

तिलकोत्सव में टेंट का पाइप निकालने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत ।

तिलकोत्सव में टेंट का पाइप निकालने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत ।

 4 मासूम बच्चों के सिर से पिता का उठाया साया।

सोनभद्र(विनोद मिश्र)

विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ड्योढ़ी जाताजुआ में बीते रात्रि तिलकोत्सव का कार्यक्रम था जिसमें मृतक के रिश्तेदार द्वारा टेन्ट लगवाया गया था। जिसे खुलवाने के लिए 35 वर्षीय नंद कुमार पुत्र बबली यादव आज सुबह 6:00 बजे गया था कि टेन्ट के ऊपर हाई वोल्टेज तार गुजरा था टेन्ट खोलते समय लोहे की पाइप हाई वोल्टेज तार को स्पर्श कर गई जिससे नंद कुमार करंट की चपेट में आ गया और पाइप में चिपक गया|अचेतावस्था में स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र दुद्धी में लाकर भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ वीके सिंह ने युवक को देखते हैं मृत घोषित कर दिया ।

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं अस्पताल के मेमो से दुद्धी कोतवाली को सूचना दी गई, परिजनों ने बताया कि मृतक युवक के चार बच्चे हैं जिसमें दो बेटे और एक बेटी बहरे और गूंगे हैं वहीं मृतक बड़े ही सौम्य स्वभाव व मिलनसार युवक था जिसका किसी से कोई भी मनमुटाव नहीं था युवक के मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir