तेज बारिश में भी जोश बरकरारः जमालपुर पुलिस ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में दिखाया जज़्बा, देशभक्ति से गूंजा इलाका
मिर्जापुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर शुक्रवार को जमालपुर थाना क्षेत्र में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। तेज बारिश के बावजूद पुलिसकर्मियों का जोश देखने लायक था। जमालपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में जवानों ने अनुशासन, एकता और समर्पण का संदेश देते हुए दौड़ लगाई।
इस अवसर पर थाना प्रभारी अमित कुमार और डवक चौकी इंचार्ज ओपी सिंह ने कहा कि लौहपुरुष सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस और नेतृत्व क्षमता से देश को एक सूत्र में पिरोया। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में भाईचारा, सौहार्द और एकजुटता बनाए रखनी चाहिए।
बारिश के बीच दौड़ते पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समर्पण की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘एकता अमर रहे’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
चंदौली से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट







